जमुई, मार्च 2 -- चौसा, निज संवाददाता। चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड एक के महादलित टोला में रविवार की देर रात छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पत्थराव किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस टीम पर की गई पत्थराव की घटना में दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों की घायल होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में उपचार कराया गया। पुलिस टीम पर की गई पत्थराव की घटना को नियंत्रित के लिए अनुमंडल उदाकिशुनगंज सहित कई थाने की पुलिस बुलाया गया। देर रात पुलिस टीम पर की गई पत्थराव की घटना में चार दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 14 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है। ‌ बताया गया कि रविवार की देर रात चौसा पश्चिमी पंचायत की वार्ड एक के महादलित टोला में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। शादी समारोह के दौरान...