मधेपुरा : चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाश धराया
भागलपुर, मई 16 -- शंकरपुर मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद किया। बताया गया कि 13 मई को शंकरपुर बाजार से बाईक चोरी हुई थी। बाइक मालिक निलेश कुमार ने बाइक चोरी की शिकायत थाने में की थी। एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर चोरी की बाइक बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों अजय कुमार, विमलेश शर्मा और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश अजय कुमार का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह शंकरपुर थाना के एक पुराने मामले में भी नामजद आरोपी है। उसके विरुद्ध बीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.