भागलपुर, अप्रैल 10 -- कुमारखंड से आशीष ठाकुर की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत स्थित जवाहर हाईस्कूल खेल मैदान पर युवा क्रिकेट संघ रामनगर महेश द्वारा कोसी सीमांचल चैंपियनंस ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि रौशन कश्यप व सचिव अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पहली बार आयोजित हो रही इस चैंपियन्स ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट की विधिवत शुरुआत 12 अप्रैल से की जाएगी। टुर्नामेंट के दौरान प्रत्येक दिन दो लीग मैच खेले जाएंगे। सुबह दस बजे से पहला लीग और एक बजे से दूसरा लीग मुकाबला होगा। जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी। पहले दिन दिविशा एलेवन रमई (अररिया) बनाम डीडीसी बनमनखी के बीच पहला व उदघाटन मैच खेला जाएगा। वहीं दूसरे लीग मैच राॅक स्टार 11 मधेपुरा बनाम साकिब 11 उदाकिशुनगंज, तीसरा लीग सीमांचल स...