भागलपुर, मार्च 5 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगरवाडा पंचायत स्थित कबीर नगर अगाढ में स्थानीय कबीर पंथी समस्त ग्रामीणों द्वारा आयोजित सद्गुरु कबीर विचार मंच त्रिदिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। इसकी शुरूआत शनिवार से भजन कीर्तन व कबीर वाणी से किया गया था। लगातार तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में कबीरवाणी व भजन के माध्यम से लोग कबीर साहेब की शिक्षाओं के माध्यम से सामाजिक सुधार की प्रेरणा लेते रहे। इस दौरान जोधपुर राजस्थान से पुज्यसंत ईश्वर साहब के साथ ही भागलपुर से संत अभय साहब, जीवन ज्योति केंद्र पुर्णिया से संत महिन्द्र नारायण साहब और कबीर आश्रम बेलसारा से आए संत रामस्वरूप साहब द्वारा कबीर मत का प्रचार प्रसार के साथ ही उनके सिद्धांतों की व्याख्या सत्संग के माध्यम से किया गया। सद्गुरु कबीर विचार मंच त्रिदिवसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.