भागलपुर, मार्च 16 -- कुमारखंड , निज संवाददाता। प्रखंड के इसराइन बेला सहित रौता, बिशनपुर बाजार पंचायत में युवा संगठन के द्वारा अलग अलग दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसराइन बेला पंचायत के घौडदोल गांव स्थित मिडिल स्कूल परिसर में रविवार को मुखिया राम अवतार ठाकुर, रौता पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बेलही में मुखिया संजु देवी और बिशनपुर बाजार स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय टिकुलिया में युवा संगठन ने रोजेदारों के लिए दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने इफ्तार पार्टी में सम्मिलित हो लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। मौके पर रोजेदार ने नमाज अदा की और देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर मुखिया राम अवतार ठाकुर ने कहा कि माहे रमजान का पवित्र महीना इबादत और बरकत का महीना है। इस महीने में मुस्लिम भाई आपस मे...