भागलपुर, मार्च 5 -- चौसा, निज संवाददाता।‌ फुलौत थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत की वार्ड दस में बुधवार की देर रात अचानक लगी आग में झुलसकर घर में सो रहे एक युवक की मौत हो गई। आग लगी की इस घटना में मृतक युवक के पिता और मां तथा एक बहन भी झुलसकर घायल हो गई है।‌ स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया है। लेकिन गंभीर रूप से घायल मृतक युवक के पिता को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। भागलपुर से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को दोनों मृतक पिता और पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शॉप कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। ‌घटना के बाद मृतक के परिजनों के रोने की चित्कार से गांव में माहौल गमगीन हो गया है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन परिव...