मधेपुरा : आईएमए ने बैठक कर सिविल सर्जन की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
भागलपुर, मई 28 -- मधेपुरा, निज संवाददाता। सिविल सर्जन द्वारा डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने और गलत तरीके से पैसे की मांग करने को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त है। सिविल सर्जन के कार्यकलाप की शिकायत डीएम से करने के बाद गुरुवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन डेंटिस्ट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आई एम ए ऑफिस में हुई।
बैठक की अध्यक्षता आई एम ए के जिलाध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता और सचिव डॉ. अमित आनंद के संचालन में आयोजित बैठक में आई एम ए के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद थे। बैठक में कई डॉक्टरों ने सिविल सर्जन द्वारा उनके हॉस्पिटल और क्लीनिक में आकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध राशि की मांग करने, पैसे नहीं देने पर अपशब्द और असंसदीय व्यवहार करने की बात कही। डॉक्टरों ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.