भागलपुर, अप्रैल 7 -- ग्वालपाड़ा से संजय कुमार की रिपोर्ट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 5.09 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों में पीरनगर पंचायत के श्याम वार्ड 13 के सौरभ कुमार, साजन कुमार और वार्ड 14 के मंजीत कुमार का नाम शामिल है। मामले में ग्वालपाड़ा थाना में पदस्थापित एसआई उपेंद्र कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पता चला कि बीते सोमवार को दोपहर में पुलिस को आरोपीयों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बलों के साथ गांव में दबिश दी गई। पुलिस बलों को देख कर तीनों आरोपी भागने का असफल प्रयास किया। लेकिन उन्हें भागने में कामयाबी नहीं मिली। पुलिस बलों के सहयोग से तीनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने दंडाधिकारी के समक्ष तलाशी देने की इच्छा जताई। बाद में दंडाधिकारी...