भागलपुर, दिसम्बर 4 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। सरकार द्वारा पैक्स व व्यापार मंडल को धान अधिप्राप्ति करने को लेकर आदेश मिलने के बाद अधिप्राप्ति शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक न तो विभाग द्वारा पैक्स और न ही व्यापार मंडल को ही लक्ष्य निर्धारण किया गया है। जिसके कारण व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मुखिया ने विभागीय अधिकारी से तत्काल व्यापार मंडल को धान अधिप्राप्ति करने के लिए एक बेहतर लक्ष्य निर्धारण करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि अभी तक लक्ष्य निर्धारण नहीं होने से धान अधिप्राप्ति में तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और विभाग द्वारा वर्तमान में व्यापार मंडल को लगभग पांच हजार क्विंटल धान खरीद करने का निर्देश दिया गया है जो इतने बड़े 21 पंचायत वाले प्रखंड क्षेत्र के व्यापार मंडल के लिए काफी कम है। उन्होंने विभाग व विभागीय अधिकारियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.