भागलपुर, मई 25 -- मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट सदर अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी सहित अन्य विभागो के कार्यों की जांच अब 15 दिनों के अंतराल पर की जाएगी। जांच के दौरान विभागो में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ कर्मियों व पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उक्त बाते सदर अस्पताल के सीएस डॉ. विजय कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि ओपीडी में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिल रहा है कि नहीं। इसके अलावा चिकित्सकों और स्वास्थ कर्मियों की उपस्थिति की जांच होगी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी,ओटी,पैथोलॉजी की भी जांच होगी। सदर अस्पताल के अन्य विभागो के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सीएस ने बताया कि शनिवार को सदर अस्पताल के ओपीडी का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए थे। ओपीडी में अन्य विभागो से स्वास्थ कर्मी नदार...