मधेपुरा: 11.180 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
भागलपुर, मई 10 -- सिंहेश्वर से रवि शर्मा की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के डंडारी से एक युवक को 11.180 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। एसआई रौशन कुमार ने बताया कि एनबीडब्ल्यू वारंटी गौतम कुमार को गिरफ्तार करने पुलिस टीम गयी थी। एक कमरे में एक युवक डंडारी वार्ड तीन का गौतम कुमार मौजूद था। कमरे के बिछावन पर प्लास्टिक का छोटा- छोटा टुकड़ा, एक इलेक्ट्रिक तराजू और अन्य सामान देख संदेह हुआ। इसके बाद दंडाधिकारी के समक्ष तलाशी लेने पर कमरे से छोटे प्लास्टिक के टुकड़े में बंधा हुआ 52 पीस स्मैक जैसा पदार्थ मिला जिसका वजन 11. 180 ग्राम था। इसके साथ-साथ स्मैक पैक करने वाला उजले रंग का छोटा- छोटा प्लास्टिक का टुकड़ा 21 पीस, एक छोटा इलेक्ट्रिक तराजू सहित अन्य सामान बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.