मधेपुरा: स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग जरुरी
भागलपुर, अप्रैल 27 -- आलमनगर से राजेश सिंह की रिपोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय फटोरिया में सोमवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ। प्रधान शिक्षक अजय कुमार आनंद के नेतृत्व में योग शिक्षक गणेश कुमार ने स्कूली बच्चों को योग सिखाया। एचएम अजय ने बताया कि हम सबों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग जरुरी है। हर दिन सुबह में योग करने से शरीर स्वस्थ और फुर्तीला बना रहता है। उन्होंने ने स्कूली बच्चों को रोग मुक्त रहने के लिए नित्य योग करने का सलाह दिया। मौके पर अभिभावक बनारसी मंडल, श्याम सुंदर कुमार, रामानंद मंडल, परमानंद ठाकुर, शिक्षक, अरुण कुमार सिंह, कुमोद कुमार चौरसिया, कुमारी वैश्यनवी, निलेश कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.