अररिया, फरवरी 3 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार घाट स्थित सीताराम बाल विद्या निकेतन के 39 वें स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत - संगीत और नृत्य से ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी बलराम सिंह, निदेशक दयाकांत दास, पस्तपार थानाध्यक्ष विजय पासवान और ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राग कल्याण पर आधारित नव्या प्रियदर्शी के गुरु वंदना से हुआ। तबले पर संगत करते हुए सुधाकर ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। उसके बाद मिथिला की पारंपरिक लोक गीतों पर बच्चों ने समूह नृत्य की मोहक प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन देर शाम तक जारी रहा। इस बीच गायन, वादन और रिकार्डिंग डांस की एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.