भागलपुर, अप्रैल 30 -- मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट शंकरपुर। प्रखंड में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में आंगनवाड़ी सहायिका प्रेमलता कुमारी (50) की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई। मायके से ससुराल लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रेमलता कुमारी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भर्राही थाना क्षेत्र के ईटहरी गोहमनी स्थित अपने मायके से जिरवा गांव स्थित अपने ससुराल लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेमलता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतका जिरवा वार्ड नंबर-3 निवासी अनमोल यादव की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.