भागलपुर, मई 25 -- शंकरपुर से सरोज की रिपोर्ट थाना क्षेत्र की सोनवर्षा पंचायत में रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। निशिहारपुर शर्मा चौक के पास गिट्टी लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से वार्ड नंबर एक निवासी रोदी शर्मा की जान चली गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रोदी शर्मा निशिहारपुर शर्मा चौक के पास मौजूद थे, तभी गिट्टी से ओवरलोड एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तुरंत जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मधेपुरा ले जाया गया। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हालांकि, डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर निशिहार...