मधेपुरा: शहर में चलाया गया बाइक चेकिंग अभियान
भागलपुर, मई 10 -- मधेपुरा से मनीष सहाय वर्मा की रिपोर्ट शहर के विभिन्न चौक- चौराहों पर कमांडो दस्ता ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बाइक चालकों को रोककर बैग, डिक्की और नंबर प्लेट की जांच की गयी। कमांडो टीम के हेड अंकज कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर करीब दो दर्जन से अधिक बाइक चालकों की जांच की गयी। जांच के दौरान किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के बाद संतोषजनक जवाब मिलने के बाद छोड़ दिया गया। सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि लगातार वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। शराब, सूखा नशा, अवैध हथियार के खिलाफ वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.