भागलपुर, अप्रैल 24 -- बिहारीगंज निज प्रतिनिधि। 'सच' को कविता में पिरोने वाले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि हंसी मंडल डिग्री काॅलेज में शुक्रवार को मनाई गई। कार्यक्रम में लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।प्राचार्य डाॅ. दीपक कुमार सिंह ने कहा रामधारी सिंह 'दिनकर' आधुनिक हिन्दी साहित्य के सबसे प्रखर राष्ट्रकवि माने जाते हैं। उनकी कविता में वीर रस, नैतिक संघर्ष, भारतीय इतिहास, सामाजिक न्याय और राष्ट्रधर्म का अद्भुत संगम है। 24 अप्रैल की पहचान उस आवाज की स्मृति से है, जिसने शब्दों को शस्त्र बना दिया था। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर दिनकर को किया याद यह वह दिन है जब हिन्दी साहित्य के सूर्य, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर', इस दुनिया से व...