मधेपुरा: मेला ग्राउंड से डायनमो हुआ चोरी, केस
भागलपुर, अप्रैल 2 -- सिंहेश्वर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला ग्राउंड से डायनमो की चोरी हो गई. जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बाबत पीड़ित वैशाली जिला के भगवानपुर हरिवंशपुर वार्ड संख्या तीन निवासी अखिलेश चौधरी ने बताया कि मेला में उसका भूल भुलैया लगाया गया था। जिसका सामान खुलवा रहे थे इसी देर रात डायनमो का चोरी कर लिया गया। यह भी बताया देर खाना खा कर सोने चला गया। सुबह जागने पर देखा कि जेनेटर का डायनमो गायब है। वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.