मधेपुरा: मिल्क वैन की चपेट में आने से दो बच्चे जख्मी
भागलपुर, अप्रैल 5 -- मधेपुरा। बुधमा-राजपुर रोड पर चांदनी चौक के पास एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जहां दूध लोड वैन ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी। हादसे में सड़क किनारे खेल रहे दो बच्चे उसकी चपेट में आ गए। अनियंत्रित होकर एक घर में घुसते हुए मिल्क वैन पलट गई। हादसे में घर को भी आंशिक क्षति पहुंची है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद चालक से मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.