मधेपुरा: महुआ शराब बरामद, बाइक जब्त
भागलपुर, जून 14 -- आलमनगर, पुरैनी, मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट पुलिस ने नगर पंचायत अंतर्गत सोनवर्षा गांव के पास से बाइक सहित देसी महुआ शराब बरामद की। हालांकि कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम एसआई कमलेश कुमार के नेतृत्व में गश्ती के दौरान सोनवर्षा के पास बाइक सवार एक व्यक्ति पुलिस को देख अपने बाइक छोड़कर खेत व रास्ते भाग निकला। जहां मौजूद बाइक की तलाशी ली गई, तो बाइक पर बोरी में करीब 35 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद हुई। जिसे विधिवत जप्त कर कर मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- 50 लीटर महुआ शराब व बाइक बरामद, तस्कर फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.