भागलपुर, फरवरी 15 -- आलमनगर, एक संवाददाता महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया। श्रद्धालुओं ने आलमनगर स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवमंदिर सहित खुरहान के द्वारिकानाथ शिवमंदिर, लुटेश्वरनाथ शिवमंदिर व माता डाकिनी मंदिर, लदमा शिवमंदिर, सोनवर्षा में 11 रुप वाली शिवमंदिर, बड़गांव शिवमंदिर, लौका शिवमंदिर सहित विभिन्न शिवालय और देवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इतना हीं नहीं हजारों शद्धालुओं ने महादेवपुर घाट और अगुवानीघाट से गंगाजल भरकर महादेव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया। शिवरात्रि को लेकर पूरा प्रखंड भक्तिमय बना हुआ है। जगह-जगह कलश शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं रात में आलमनगर, खुरहान आदि जगहों पर महादेव की भव्य बारात निकाली गई और शाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.