भागलपुर, मार्च 19 -- चौसा, निज संवाददाता। चौसा-उदाकिशुनगंज की स्टेट हाईवे 58 पर बुधवार की देर रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर की हत्या कर दी गई। मृतक बाईक सवार युवक रसलपुर धुरिया पंचायत का रहने वाला था। पुलिस ने देर रात ही शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई थी। लेकिन गुरुवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे युवक की हत्या की घटना से आक्रोशित लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तार करने तथा मृतक युवक के आश्रित परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर चौसा-उदाकिशुनगंज की स्टेट हाईवे 58 पर घोषई के छोटी पुलिया के पास सड़क पर शव रखकर आवागमन बाधित कर दिया। स्टेट हाईवे 58 पर आवागमन बाधित रहने के कारण चौसा से मधेपुरा और चौसा से भागलपुर जाने वाली मार्ग में आवाजाही करने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.