भागलपुर, मार्च 6 -- आलमनगर, एक संवाददाता । बसनवाड़ा पंचायत के पुरैनी बासा में तीन दिवसीय अष्टजाम को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा पुरैनी बासा स्थित यज्ञ स्थल से निकाली गई। अष्टजाम को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा पंचायत के घुघली मंडल टोला, आशिक टोला, पंचम बासा, तेलियारी, बसनवाड़ा होते हुए खुरहान स्थित माता डाकिनी मंदिर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर परिसर स्थित पौराणिक कुएं से कलश में जल भरा गया। गाड़ी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ नए-नए परिधानों में सुसज्जित 1101 कन्याओं ने कलश में जल भरकर माता काली मंदिर, भागवतपुर टोला, जीरो माइल चौक, बढ़ोना, बैतुल्लाह बासा, चकरामी बासा, लक्ष्मीपुर बासा आदि जगहों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। रामधुन को लेकर ग्रामीणों ने दूर दराज के चुनिंदा कीर्तन मंडली को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.