मधेपुरा: बदमाशों में घर में सो रहे वृद्ध को चाकू मार किया घायल
भागलपुर, जून 1 -- शांकरपुर से सरोज की रिपोर्ट थाना क्षेत्र टेंगराहा परिहारी पंचायत के वार्ड 6 दमगारा में रविवार के देर रात्रि मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने सोए अवस्था में एक बुजुर्ग जगदीश ऋषिदेव के गला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शोर सुन कर परिवार के लोग जबतक पहुंचे तबतक तीनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले। घटना की सूचना पर 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारी ने घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए शंकरपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार के लोगों ने कहा कि कुछ दिन पहले बसंतपुर गांव के कुछ युवकों के द्वारा महादलित टोले में कुछ युवती का वीडियो बनाया जा रहा था। विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.