मधेपुरा: फाइलेरिया उन्मूलन को टीएएस कार्यक्रम हुआ शुरू
भागलपुर, मई 17 -- कुमारखंड, मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 से 26 मई तक संचरण आकलन सर्वेक्षण (टीएएस) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में केटीएस अजीत कुमार सिंहा ने बताया कि विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के 36 अलग अलग स्कूल में वर्ग एक व दो के 6 से 7 साल उम्र के बच्चे का फाइलेरिया कीट द्वारा रक्त के नमूने का जांच किया जाएगा और यदि बच्चों के खून में संक्रमण नहीं पाया जाता है, तो इसका मतलब यह माना जाता है कि उस क्षेत्र में बीमारी का प्रसार (संचरण) रुक गया है और वह समुदाय सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार के द्वारा पांच जांच टीम बनाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.