भागलपुर, अप्रैल 18 -- मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने शनिवार को समाहरणालय का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक कार्यों की स्थिति, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थापना शाखा, पंचायत शाखा, सामान्य शाखा सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने शाखाओं में रखे गए अभिलेखों, रजिस्टरों एवं फाइलों की जांच करते हुए उनके अद्यतन एवं व्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने एवं अनावश्यक विलंब से बचने की सख्त हिदायत दी।आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों से संवाद करते हुए कार्यालयीन कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.