भागलपुर, अप्रैल 19 -- कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी व बिहार के प्रथम विधी मंत्री बाबू शिवनंदन प्रसाद मंडल की 135वीं जयंती उनके पैतृक गांव रानीपट्टी स्थित आवास पर मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व वीसी प्रो अनंत कुमार, प्रो नागेन्द्र यादव, परमेश्वरी प्रसाद यादव, प्रो प्रज्ञा यादव , डिस्ट्रिक्ट डेयरी आफिसर राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।इस दौरान बाबू शिवनंदन प्रसाद मंडल विचार से जुड़े हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।मौके पर वक्ताओं ने बावू शिवनंदन प्रसाद मंडल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बारी बारी से अपने संबोधन में कहा कि वे बिहार प्रांत के तत्कालीन भागलपुर जिला के बड़े स्वराजी रहे। वे मधेप...