भागलपुर, दिसम्बर 11 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के कुरसंडी पंचायत रौता फुलडोभी गांव मे बुधवार को लगभग 9.3 करोड़ की लागत से बनने वाले पावर हाउस का भूमि पूजन कॉन्ट्रैक्ट तरुण इंटरप्राइजेज कोलकाता के संचालक आशीष यादव सहित अन्य लोगों ने किया। जहां आसपास गांव के लोगों में काफी खुशी देखी गई। कॉन्ट्रैक्ट इंटरप्राइजेज के नेतृत्व में 60 डिसमिल जमीन में पावर हाउस का निर्माण प्रारंभ होने का जून 2026 तक रखा गया। पुरैनी जेई मुकेश कुमार ने कहा कि यह सुदूर इलाका के गांव प्रत्येक वर्ष आंधी बारिश में दंश झेलता था। पावर हाउस बनने से क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होगा। उन्होंने बताया कि पावर हाउस का निर्माण लगभग 9.3 करोड़ की राशि से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.