भागलपुर, अप्रैल 7 -- ग्वालपाड़ा से संजय कुमार की रिपोर्ट जदयू के राज्य कार्यकारिणी सदस्य डा. बीवी प्रभाकर की माता गीता देवी (93) के निधन से लोगों में शोक व्याप्त है। पता चला कि विगत कुछ दिनों से वे बीमार रहा करती थीं। बीते रविवार को देर शाम उनकी सांसें थम गई। सोमवार को पैतृक गांव चतरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधायक निरंजन कुमार मेहता, पूर्व मंत्री डा. रविन्द्र चरण यादव, डा . रेणु कुमारी कुशवाहा, विधान पार्षद डा. अजय कुमार सिंह, प्रमुख सरिता कुमारी, जद यू प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष रामलखन यादव, पूर्व प्रमुख ई. चंद्रशेखर प्रसाद, प्रमोद कुमार, रंजन कुमार, मुखिया शैलेश कुमार सिंह, रोशन कुमार ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.