भागलपुर, जून 17 -- सिंहेश्वर से रवि शर्मा की रिपोर्ट थाना क्षेत्र में अलग- अलग जगहों पर हुई दुर्घटना में दो दिनों के अंदर एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसे में लोगों की जान जाने से तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तीन लोगों की मौत होने से क्षेत्र में मातम पसर गया।

पहली दुर्घटना एनएच 106 पर कमरगामा गांव के समीप मंगलवार की शाम हुई दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गयी। बताया गया कि कमरगामा वार्ड चार निवासी दिलीप सादा की तीन वर्षीय पुत्री भारती कुमारी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक से उसे जोरदार ठोकर लग गयी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजनों ने आनन- फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत होने से परिवार में चीख-पुकार मच गई है।

दूसरी दुर्घटना दूसरी ...