भागलपुर, मार्च 19 -- चौसा, निज संवाददाता।‌ पैना पंचायत की मुखिया इदुम खातुन के नेतृत्व में दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।‌ बुधवार की देर शाम चंदा मदरसा प्रांगण में आयोजित की गई, कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का संदेश दिया। दावते इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब को लेकर बड़ी संख्या में विभिन्न समुदाय के लोग शामिल रहे। महागठबंधन के पूर्व विधायक प्रत्याशी ई नवीन निषाद ने कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता का प्रतीक है, ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भावना मजबूत होती है, और लोगों के बीच आपसी दूरी कम होती है। जिप सदस्य अनिकेत मेहता ने कहा कि रमजान महीना इंसानियत, भाईचारे मोहब्बत का पैगाम देता है। इफ्तार पार्टी जैसे आयोजन से समाज मैं एकता और आपसी सौहार्द और भाईच...