मधेपुरा: दवा व्यवसायियों ने बैठक कर बनाई आंदोलन की रणनीति
भागलपुर, मई 17 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के आह्वान पर ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को एकदिवसीय देशव्यापी दवा दुकान बंदी को सफल बनाने को लेकर दवा व्यवसायियों की बैठक हुई। बैठक में बंदी को सफल बनाने से संबंधित रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया। संगठन के स्थानीय इकाई अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस पर समय रहते प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो छोटे और मध्यम दवा व्यापारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने सभी दवा व्यापारियों से एकजुट होकर 20 मई के बंद को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- लखीसराय: 20 मई को जिलेभर में दवा दुकानों की हड़ताल बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.