अररिया, दिसम्बर 9 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी।प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों मे मनरेगा जॉब कार्ड धारियों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन द्वारा पंचायत में कैंप आयोजित कर ई-केवाईसी प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों ने बताया कि ई-केवाईसी नहीं होने पर जॉब कार्ड अस्वीकृत कर दिया जाएगा। इसलिए सभी जॉब कार्ड धारियों को ससमय अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। प्रभारी पीओ प्रियदर्शी प्रमोद ने बताया कि रोजगार सेवक सुशांत कुमार,, मुनचुन पोद्दार, सरोज कुमार, किशोर झा, ओम प्रकाश कुमार, प्रीतम भारती आदि कर्मीयों पंचायत के गांव-गांव जाकर व कैंप के माध्यम से जॉब कार्डधारियों का ई-केवाईसी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...