भागलपुर, मई 24 -- मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट शहर में लगातार जाम की समस्या से शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम की समस्या हर दिन गंभीर होती जा रही है। शहर के कर्पूरी चौक, स्टेशन चौक, पुरानी कचहरी, डाक बंगला तिराहा, सुभाष चौक पर हर घंटे दो घंटे में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जाम की समस्या दूर करने को लेकर न तो जिला प्रशासन संवदेनशीलता दिखा रहा है और न ही पुलिस प्रशासन गंभीर हो रहा है। जाम से बचने के लिए बाइक चालक या फिर ऑटो चालक गली-मोहल्ले की सड़कों से निकल जाते हैं। लेकिन चार पहिया वाहन और अन्य बड़े वाहनों को जाम से जूझना पड़ता है। गौरतलब है कि शहर के कर्पूरी चौक से मेन रोड की तरफ आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। जिला प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक मार्ग निर्धारित नही...