भागलपुर, मई 3 -- चौसा, मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट बाबा बिशु राऊत कॉलेज के पास कैलाश पासवान के आवास पर जदयू कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गई। पार्टी के वरीय नेता कैलाश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में एकजुटता बनाए रखने और पार्टी से जुड़े दिशा निर्देश पर चलने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, पैक्स अध्यक्ष मो. कलीम उद्दीन, विजय कुमार गुप्ता, मिंटू पासवान, उत्तम पासवान, अबु सालेह सिद्दकी, जागेश्वर मेहता, लीलो पासवान, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.