भागलपुर, फरवरी 18 -- मधेपुरा। भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो वार्ड नौ में मंगलवर रात घर के अंदर एक किसान की हत्या कर दी गयी। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिवार पर ही किसान की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि मृतक अनमोल यादव (60) मंगलवार की रात अपने घर में सोया था। बुधवार की सुबह परिवार के लोग उसको चाय देने गए तो पता चला कि सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थाना अध्यक्ष अरमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घर के अंदर एक किसान की हत्या की गयी है। घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...