भागलपुर, जनवरी 16 -- पुरैनी। कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र देने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। खासकर कुरसंडी के बलिया गांव में आयोजित कृषि मेला को लेकर किसानों के बीच प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि उक्त मेले में उपलब्ध यंत्रों का अनुदान दर पर लाभ ले सके वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रों की खरीदारी पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। कृषि यांत्रिकरण अनुदान योजना के तहत किसानों को कुल 91 यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंशुली प्रिया ने बताया कि आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...