भागलपुर, अप्रैल 3 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट हाईवे 91 से लेकर कुमारखंड थाना व एनपी काॅलेज होकर यदुआपट्टी तक जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी रोड़ पर इन दिनों पैदल यात्रा करना भी कठिन हो गया है। आवागमन की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण इस रोड में कुमारखंड मछली मार्केट से लेकर करीब 200 फीट तक बीच रोड़ पर गड्ढे बन जाने से हल्की बारिश में पानी भर जाते हैं और जलजमाव होने से आवागमन में काफी असुविधा होती है। वहीं रोड़ में आगे जगह जगह कंक्रीट उखड़ने व गड्ढे बन जाने से आवाजाही में काफी दिक्कत का सामना आमलोगों को करना पड़ता है और तीन किलोमीटर का रास्ता आने जाने में दस किलोमीटर का अनुभव होता है। थाना, काॅलेज या एफसीआई गोदाम जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत आवागमन में होती है। वहीं रोड़ के दोनों तरफ के दर्जनों दुकानदार को बारिश होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.