भागलपुर, मार्च 12 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए आज प्रखंड कृषि कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा। कोई भी किसान शिविर में भाग लेकर केसीसी का लाभ ले सकते हैं। किसान सलाहकार रंजीत कुमार ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड रहने से किसानों को खेती के लिए लागत खर्च की चिंता नहीं रहेगी। वे बैंकों से निर्धारित सीमा तक राशि निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें बहुत कम ब्याज अदा करना होगा। किसानों को फसल बीमा का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में बैंक अधिकारी मौजूद रहेंगे। किसानों की समस्या का शिविर में निष्पादन कर दिया जाएगा। इच्छुक किसान भू स्वामित्व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ शिविर में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह अंतिम शिविर है। इसके बाद शिविर आयोजित नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.