भागलपुर, अप्रैल 7 -- ग्वालपाड़ा से संजय कुमार की रिपोर्ट कस्तूरबा विद्यालय की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की घटना में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका संतोषी कुमारी की मां चुन्नी देवी के आवेदन पर दर्ज केस में स्कूल की वार्डन रेणु वाला और नाइट गार्ड पंकज कुमार पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। मृतका की मां का कहना है कि सोची - समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। घटना से एक दिन पूर्व वह बेटी से मिल कर आई थी। रात में वह साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सोने गई थी। उस समय तक सब कुछ ठीक था। सुबह में उसे तब घटना की जानकारी दी गई, जब उसकी सांसें थम चुकी थी। जबकि देर रात ही उसकी तबियत खराब हो गई थी उसे पूरा यकीन है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है और इसमें वार्डन और नाइट गार्ड का हाथ है। मृतका की मां की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.