भागलपुर, मई 25 -- मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट जिले में कला और कलाकारों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के लिए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने सक्रिय पहल शुरू की है। इसी कड़ी में वे लगातार निजी कला संस्थाओं का दौरा कर जमीनी हकीकत का आकलन कर रही हैं। रविवार को आम्रपाली कुमारी जिला मुख्यालय स्थित 'डीफॉरडी' डांस क्लास पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में संचालित गतिविधियों, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कलाकारों को उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया। संस्था संचालकों से संवाद कर उन्होंने कला के प्रचार-प्रसार में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों को समझा और स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर कलाकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: कला पदाधिकारी ने किया डांस क्लास का निरीक्षण संस्था प...