भागलपुर, अप्रैल 26 -- मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट शहर के वार्ड चार में रविवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में भाड़े के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान सुपौल जिले के झोकायर निवासी मकसूदन यादव की पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुई है। वह मधेपुरा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, जबकि अंदर युवती का पैर जमीन से सटा हुआ था। इस स्थिति को देखकर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है।परिजनों ने यह भी बताया कि रूबी कुमारी सुपौल के ही अमित कुमार नाम के युवक से बातचीत करती थी। दोनों के बीच शादी तय हो चुकी थी और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में अचानक हुई इस घटना ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.