भागलपुर, मार्च 19 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी पुलिस एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि गत 17 मार्च को थाना क्षेत्र के एस एच 58 बघरा सीमा पर पुरैनी पुलिस वाहन चेकिंग कर रहा था। इस दौरान एक वाइक सवार युवक को रोकाया गया तो भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर अभिरक्षा में लिया गया। भागने का कारण पूछने पर बताया कि मोबाईल में अवैध हथियार का फोटो व वीडियो है। तत्पश्चात् पूछताछ करने पर अपने घर पर देशी कट्टा गोदरेज के बॉक्स में छुपाकर रखने की बात स्वीकार किया। उनके बताए अनुसार उक्त जगह छापामारी किया गया तो एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...