अररिया, दिसम्बर 9 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी लोहिया स्वच्छता मिशन अभियान की अधिकांश पंचायतों में धज्जियां उड़ायी जा रही है एक तरफ स्वच्छता के लिए सरकार कई कार्यक्रम चला रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुरैनी ब्लॉक परिसर के आईडीएस कार्यालय समीप फैली गंदगी स्वच्छता अभियान का मखौल उड़ा रही है। उससे निकल रहे बदबू से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं प्रत्येक दिन ब्लॉक अधिकारी कि भी आना-जाना होता है। कूड़ा कचरा की इकट्ठा को देखकर लोगों में सवाल उठना शुरू हो गया है जहां करोड़ों रुपए खर्च कर पंचायत में कचरा प्रबंधन निस्तारण केंद्र बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...