भागलपुर, अगस्त 4 -- सिंहेश्वर, शंकरपुर। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी गांव में हुई गोलीबारी और हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: अंधाधुंध फायरिंग व हत्या मामले में नौ नामजदमामले की गंभीरता मामले की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया और गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन किया और घटना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले का निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित अनुसंधान करने के निर्देश दिए। एसपी ने घटना में शामिल सभी नामजद एवं अज्ञात अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया।घटना का विवरण यह घटना शनिवार रात बेहरारी गांव में एक श्राद्ध...