भागलपुर, फरवरी 7 -- मधेपुरा। सदर प्रखंड के साहूगढ़ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला में शनिवार को एमडीएम खाने से कई बच्चे बीमार हो गए। बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने से स्कूल और गांव में अफरा - तफरी मच गई। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में बच्चों का इलाज शुरू किया गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 40 बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली। सभी बच्चों का इलाज किया जा रही है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। घटना की जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.