भागलपुर, मार्च 11 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। मधुबन पंचायत के तीनटेंगा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए विक्रमशिला विश्वविद्यालय ले जाया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मंडल ने हरी झंडी दिखाकर छात्र छात्राओ को रवाना किया। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की बौद्धिक जानकारी देने के उद्देश्य से यह परिभ्रमण कराया जा रहा है। मौके पर मौजूद एचएम प्रहलाद कुमार ने बताया कि यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले कई धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की भी बच्चों को जानकारी दी जाए गी। एचएम ने कहा कि बच्चों को किताबों के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिलना जरूरी है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को नई-नई जानकारियां प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.