अररिया, जनवरी 20 -- आलमनगर, एक संवाददाता प्रखंड कार्यालय में कार्यरत आवास कर्मी को सात महीने से मानदेय नहीं मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रही है। वे आर्थिक तंगी के बीच जीवन यापन करने को मजबूर हैं। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत आवास कर्मियों ने अपनी समस्या बताते हुए बताया कि बीते जुलाई महीने से अभी तक हमलोगों को मानदेय नहीं मिला है। जिसके कारण घर में राशन पानी उपलब्धता की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इतना हीं नहीं बच्चों की पढ़ाई, घर में बीमार लोगों का इलाज के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचने सहित निर्धारित पंचायत क्षेत्र में भ्रमण करने में भारी परेशानी उत्पन्न हो गयी है। इन लोगों ने कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया है। बावजूद अभी तक मानदेय भुगतान का कोई निदान नहीं निकल सका है। इन लोगों ने द...