भागलपुर, जनवरी 30 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी,आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के लगातार नौवीं बार विधायक बनने पर जीत के खुशी में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के गोठ बस्ती स्थित गणेश भगवान मंदिर परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित कर ग्रामीणों ने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह विधायक श्री नरेंद्र नारायण यादव को भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक को अंग वस्त्र देकर तथा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों की काफी भीड़ देखी गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पैक्स अध्यक्ष जालेश्वर मेहता ने की जबकि मंच संचालन भाजपा की वरिष्ठ नेता निरंजन झा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.