भागलपुर, मार्च 20 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सिकरहटी की ओर से शुक्रवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष पर प्रभातफेरी का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अजित कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के भैया-बहनों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी स्कूल परिसर से निकलकर प्रखंड मुख्यालय चौक, बाजार, प्रोजेक्ट कन्या हाईस्कूल, स्टेट बैंक, सिकरहटी पेट्रोल पंप सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः स्कूल पहुंचा। इस दौरान जगह जगह राहुल कुमार, बसंत यादव द्वारा बच्चों को शर्बत पिला कर व चोकलेट देने के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान पारंपरिक साथ सज्जा व सीता राम के वेशभूषा धारण किए बैंड-बाजा के साथ भाई-बहनों के आकर्षक झांकी के साथ निकाली प्रभातफेरी को लेकर भैया-बहनों में भारी उत्साह ...